कोहरा छाया:शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में गिरावट

जिले में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। शेखावाटी सहित झुंझुनूं जिले में उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आज जिलेभर मे घना कोहरा छाया है । ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 30-40 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के साथ 85 प्रतिशत नमी के कारण कोहरे का असर अधिक रहा। सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। पिलानी मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ से हुई 27 दिसंबर की बारिश ने रबी की फसलों को संजीवनी दी है, जिससे फसलों की ग्रोथ बेहतर बनी हुई है।आमजन को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थ सहित अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, दोपहर बाद सुर्य देव के दर्शन होते जिससे धूप हल्की धूप खिलने से आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *