रेगिस्तानी बाड़मेर में बीते कुछ दिनों से कोहरा छा हुआ है। इससे सुबह व रात के समय विजिबिलिटी कम हो रही है। वहीं बीते 24 घंटों से आसमान में हल्के बादलों की भी आवाजाही हो रही है। हालांकि सुबह से हवाओं पर ब्रेक लग गया है। लेकिन सर्दी का असर कम हुआ है। दिन के बाद रात के तापमान में भी 2.2 डिग्री की चढ़कर 13 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने न्यूनतम पारा साल के अंतिम दिनों में 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दरअसल, बीते तीन दिनों से चल रहे शीत लहर पर ब्रेक लगा है। लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ है। वहीं सुबह के कोहरा छाया रहा है। रविवार को पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार रविवार को दिन भर थमी रही। सर्दी बरकरार रही। सोमवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। नेशनल व स्टेट हाइवे पर विजिबिलिटी कम हो गई। सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए। हवा की रफ्तार थमने से शीत लहर का असर कम हुआ है, लेकिन सर्दी अब भी बरकरार है। रविवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 26.8 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमन बीते 24 घंटे बाड़मेर का मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही धुंध छाई रही। इसके बाद बादलों के छाए रहने से दिन में सर्दी का असर कम हुआ। एक ही दिन में तापमान 23 डिग्री से सीधे 26.8 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि ठंडक बरकरार थी, लेकिन हवा की रफ्तार कमजोर होने से तेज शीत लहर का असर कम रहा। हालांकि रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी की वजह से बाजार में शाम होने के साथ ही लोग घरों की ओर लौट आते हैं। वहीं दूध, पकौड़ा व अन्य गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर शाम तक भीड़ लगी रहती है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। साल के अत में पारा पहुंचेगा 8 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत तक कड़ाके की सर्दी और तेज होगी। सोमवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है, वहीं दिन में बादल भी भी छाए रहेंगे। न्यूनतम पारा साल के अंत तक करीब 8 डिग्री पहुंच सकता है।