कोहरे और शीतलहर की चपेट में झालावाड़:ठिठुरन से लोगों को हो रही परेशानी, जनजीवन हुआ प्रभावित

झालावाड़ में शुक्रवार सुबह कोहरा छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की वजह से वाहनों ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद निकली तेज धूप से लोगों को शाम तक राहत मिली, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से घने कोहरे के कारण तेज सर्दी का एहसास हुआ। फसलों में भी तेज सर्दी से नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को धूप खिलने से फसलों को भी राहत मिली। कड़ाके की सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा और रोड पर आवागमन कम हो गया है। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। गलन और शीतलहर के चलते बुजुर्गों के साथ ही युवा भी गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन धीमी स्पीड के साथ गुजारते नजर आए। गलन भरी हवा चलने के कारण ठिठुरन बनी हुई है। फसलों के लिए यह मौसम जीवनदान
कोहरे के कारण किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उनकी फसलों को बढ़ाने के लिए इस तरह का मौसम और अधिक लाभदायक है। खेतों में चना, सरसों, गेहूं आदि की फसल के लिए कोहरा लाभदायक बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *