कोहरे के साथ नए साल का आगाज:कड़ाके की सर्दी, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम, वाहन चालकों को परेशानी, अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5°C

झुंझुनूं मे नए साल की पहली सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। कोहरा से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार भी कम रही। जिलेभर मे कोल्ड वेव के साथ दिन में भी रात जैसी स्थिति बनी हुई है। पिलानी मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया। हवा में 85% नमी के चलते जिले भर में लगातार चौथे दिन भी घना कोहरा छाया है।
हवा मे नमी फसलों में अच्छी ग्रोथ का काम कर रही है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में कल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिवेट होने से आने से उत्तर से आने वाली सर्द हवा रूक जाएगी। जिससे दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *