कोहरे में लिपटा जोधपुर:ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सप्ताह के अंत में बढ़ेगा पारा

सूर्यनगरी में इस सप्ताह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। रविवार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी वही आज सोमवार अल सुबह से ही तापमान में गिरावट नजर आई। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सर्द हवाओं और कोहरे की चादर में लिपटे शहर में शहर वासियों के रूटीन को प्रभावित किया। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के चलते सुबह वाहन चालकों को परेशानी हुई सूर्योदय के बाद भी वाहन में लाइट जला कर ही घर से निकलते नजर आए। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ा विजिबिलिटी में इजाफा हुआ लेकिन सुबह की आठ बजे तक शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा लेकिन महसूस 7 डिग्री तक हो रहा था। वहीं आज साेमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा जो कि पिछले सप्ताह से दो डिग्री कम हुआ है। इस सप्ताह की बात करें तो मंगलवार से न्यूनतम व अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री की बढृत नजर आएगी। मंगलवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री रहेगा। मंगलवार को साल के आखिरी दिन का जश्न भी लोग तेज सर्दी के साथ मनाते नजर आएंगे। नए साल पर 1 जनवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढेगा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से बढ़ कर 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री से बढ़ कर 25 डिग्री रहेगा। शनिवार 4 जनवरी तक तापमान बढ़कर 13 व 29 डिग्री होगा जिससे ठंड से राहत मिलेगी। बता दे कि जोधपुर में पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादलों की आवाजाही रही जिससे गलन कम महसूस हुई। बादल छटतें ही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी, बर्फीली हवाओं के चलते कोहरे छा गया। लोग अल सुबह से अलाव तापते नजर आए। वहीं इस बढ़ती ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। देर तक लोग बिस्तर में दुबके रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *