कोहरे से मिली राहत, रात को बढ़ी ठंड:दिन का तापमान 21 व रात का 5.5 डिग्री, धूप में मिल रही है राहत

जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठण्ड का आलम है। हालांकि मंगलवार को कोहरे से जैसलमेर को राहत मिली। मगर ठंड का असर बरकरार है। जिले में नव वर्ष का स्वागत करने आए सैलानियों को इस ठंड में घूमने का आनंद आ रहा है। गौरतलब है कि जिले में दो दिन कड़ाके की सर्दी से राहत के बाद सोमवार को फिर से सर्दी का असर तेज हो गया। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में ओस की बूंदें भी पड़ी। वहीं मंगलवार को कोहरे का असर खत्म हुआ। सुबह तेज धूप खिलने लगी जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही शीतलहर व कोहरा छाए रहने की फिलहाल संभावना नहीं है। रविवार रात से चल रही सर्द हवाएं दरअसल, जिले में रविवार रात को सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर तेज हो गया था। रविवार रात से ही हल्का हल्का कोहरा छाया रहा। सोमवार सुबह कोहरे का असर तेज हो गया। शहर के मुकाबले नलकूप क्षेत्र व नहरी क्षेत्र में सर्दी का असर तेज रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को सर्दी के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि स्कूल की छुट्टियां होने के कारण बच्चे घरों में ही दुबके है। नहरी इलाके में सर्दी का असर तेज शहर के मुकाबले नहरी व ट्यूबवैल क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप ज्यादा है। दिन व रात में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी ने नहरी व ट्यूबवैल क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है। नहरी क्षेत्र में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचने का जतन किया। शहर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर इस सीजन में पहली बार 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नलकूप क्षेत्र चांधन स्थित काजरी में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पूर्व इस सीजन में चांधन काजरी में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री भी दर्ज हो चुका है। हालांकि अभी तक पारा माइनस में नहीं गया है। अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस बार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक नहीं बैठ रही है। रविवार को मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। लेकिन इसके उल्ट सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अब मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही शीतलहर व कोहरा छाए रहने की फिलहाल संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *