लुधियाना | चंडीगढ़ रोड स्थित कोहाड़ा चौक के पास नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में आज से 8 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की धूम शुरू होने जा रही है। महोत्सव का शुभारंभ पाम सिटी से निकलने वाली चौथी विशाल पैदल निशान यात्रा के साथ होगा। निशान यात्रा को भव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जब निशान यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी तब श्री टपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाबा की महाआरती की जाएगी।


