कोहाड़ा चौक पर श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में 22 फरवरी से फाल्गुन महोत्सव

भास्कर न्यूज | लुधियाना चंडीगढ़ रोड स्थित कोहाड़ा चौक के पास नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। 22 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए ट्रस्टी प्रदीप मित्तल, संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल और अनिल मित्तल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। ट्रस्टी संदीप अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे पाम सिटी से निकलने वाली विशाल निशान यात्रा से होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक नामी भजन गायकों द्वारा बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई जाएगी। 22 फरवरी को भूमिका व मायरा मनुजा, 23 को शिवानी बृजवासी, 24 को श्री बाला जी सत्संग समिति और 25 को विशाल गोयल भजनों की वर्षा करेंगे। वहीं 26 फरवरी को कन्हैया झा, 27 को जुगल अग्रवाल व लक्की राही, 28 को दीपक जैन और समापन दिवस यानी 1 मार्च को बिट्टू बांसल अपनी मधुर आवाज से भक्तों को निहाल करेंगे। इस अवसर पर विजय गोयल, हरीश गर्ग, अभिषेक गुप्ता और मनीष बाजरी सहित मंदिर कमेटी के तमाम सेवादारों ने प्रबंधों का जायजा लिया। बैठक में विनोद गोयल, संजय अग्रवाल और सुनील गोयल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *