कौनसे वार्ड व ग्राम पंचायत आरक्षित होंगी, यह तय होना बाकी, विभाग ने ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग को भेजी रिपोर्ट

भास्कर न्यूज | राजसमंद प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच राजसमंद जिले में वार्ड आरक्षण को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्डों का वर्गीकरण पूरा कर लिया है। जिला परिषद की 29 सीटों में से 4 वार्ड एससी और 5 वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। वहीं जिले की 9 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 280 ग्राम पंचायतों में से 36 ग्राम पंचायतें एससी और 43 ग्राम पंचायतें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन-कौन से वार्ड एससी या एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। निर्वाचन विभाग ने आरक्षण से संबंधित पूरी रिपोर्ट ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग को भेज दी है। आयोग की रिपोर्ट तैयार होने और उसकी स्वीकृति के बाद ही आरक्षित वार्डों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है। निर्वाचन विभाग के अनुसार ओबीसी और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी प्रक्रिया से किया जाता है, जबकि एससी और एसटी आरक्षण जनसंख्या के अनुपात के आधार पर तय होता है। राजसमंद जिला परिषद के वार्ड वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानकर निर्धारित किए गए हैं। इस जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 9 लाख 66 हजार 190 है, जिसमें एससी की जनसंख्या 1 लाख 25 हजार 221 और एसटी की जनसंख्या 1 लाख 51 हजार 944 है। इसी अनुपात के आधार पर आरक्षित सीटों की संख्या तय की गई है। पंस में एससी और एसटी के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्ड पंस वार्ड एससी जन. वार्ड एसटी जन. वार्ड आमेट 17 16796 3 10440 2 भीम 19 13352 2 2395 0 देवगढ़ 15 17203 3 4988 1 कुंभलगढ़ 15 4946 1 30623 5 चारभुजा 15 8443 2 12738 3 खमनोर 19 12437 2 28179 4 देलवाड़ा 15 8003 1 22392 4 रेलमगरा 21 22253 4 12978 2 राजसमंद 25 21786 3 27211 4 कुल 161 125221 21 151944 25 पंचायत समितिवार आरक्षण का खाका: पंचायत समितियों के स्तर पर देखें तो सबसे अधिक एसटी आरक्षण में कुल 161 पंचायत समिति वार्ड होगें जिसमें 21 एससी और 25 एसटी के वार्ड आरक्षित किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कुंभलगढ़ पंचायत समिति में 15 वार्डों में से 5 वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए। वहीं रेलमगरा पंचायत समिति में सबसे अधिक एससी के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए हैं। राजसमंद पंचायत समिति में 25 वार्डों में से 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। वहीं भीम पंचायत समिति में एसटी आरक्षण नहीं होने की संभावना है, जबकि वहां 2 वार्ड एससी के लिए तय किए हैं। साथ ही कुंभलगढ़ और देलवाड़ा में एससी के एक -एक वार्ड आरक्षित किया हैं। पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने से पहले आरक्षण की अंतिम सूची सामने आने के साथ ही जिले की सियासी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है। एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है। पहले चरण में कुल वार्डों में एससी और एसटी आबादी के प्रतिशत के अनुसार आरक्षित सीटों की संख्या तय की जाती है। दूसरे चरण में उन वार्डों की पहचान की जाती है, जहां एससी या एसटी की जनसंख्या सर्वाधिक होती है। जितनी सीटें आरक्षित करनी होती हैं, उतने ही अधिक जनसंख्या वाले वार्ड चुने जाते हैं। यदि किसी क्षेत्र में समान जनसंख्या वाले वार्ड सामने आते हैं, तो तीसरे चरण में लॉटरी या रोटेशन सिस्टम अपनाया जाता है, ताकि हर चुनाव में एक ही वार्ड आरक्षित न रहे और सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *