भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भाजयुमो ने कौशल कुमार सिन्हा को जिला प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कौशल कुमार का बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति झुकाव रहा। छात्र जीवन में वे खंड महाविद्यालय प्रमुख रहे तथा वर्ष 2012 से 2016 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद संघ में विद्यार्थी विस्तारक, जिला महाविद्यालय प्रमुख, जिला बौद्धिक एवं सह बौद्धिक प्रमुख जैसे दायित्वों का निर्वहन किया।


