भास्कर न्यूज | अमृतसर बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम एसबीआईकैप सिक्योरिटीज लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत हुआ। एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ह्यूमन कैपिटल प्रमुख सुमित घोष मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर एस राणा इन्वेस्टमेंट्स की प्रमाणित वित्तीय योजनाकार एस राणा और एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड के बिक्री प्रबंधक पंकज भी मौजूद रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने स्वागत भाषण में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को वित्तीय ज्ञान से सशक्त बनाना जरूरी है। यह कार्यक्रम सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में 55 छात्रों और चार संकाय सदस्यों निखिल महाजन, कनिका शर्मा, रमनदीप कौर और सगुना महाजन को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा, डॉ. नीतू बाला, डॉ. अंजना बेदी और मंदीप सोढ़ी को कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


