क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण

भास्कर न्यूज| नोवामुंडी कोटगढ़ बस स्टैंड के पास स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोलर आधारित लगे चापाकल पिछले एक साल से खराब है। चापाकल खराब होने के बाद बस स्टैंड के निकट दुकानदार व होटल संचालकों के लिए पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए पेयजल विभाग में शिकायत भी की गई है फिर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इसी को लेकर लोग चुप्पी साध लिए हैं। अधिक परेशानी तो उन लोगों को होती है जो लोग प्यास लगने पर बस से उतरने व चढ़ने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कोटगढ़ बस स्टैंड से ही प्रखंड कार्यालय से लेकर अनुमंडल कार्यालय और जिले कार्यालय व शहरी क्षेत्र के लिए यात्री बस से सफर करते हैं।फिर भी इनके लिये पेयजल की कोई विशेष सुविधा नहीं है।यदि गरमी के मौसम में भी यही हाल रहा तो लोगों को बूंद-बूंद पेयजल के लिए तरसना पड़ जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी पेयजल समस्या निराकरण के प्रति कोई गंभीर नहीं हैं। ^पेयजल विभाग को स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए खराब चापाकल की मरम्मत करा देना चाहिए। ताकि लोगों को समय के अनुरूप पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। अशोक पान, कोटगढ़। ^कोटगढ़ बस स्टैंड से नियमित रूप में हजारों यात्री बस से सफर करते और बस से उतरते हैं। इन लोगों की प्यास बुझाने के लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों को पेयजल समस्या पर ध्यान देना चाहिए। मुकेंदर कारुवा, ग्रामीण, कोटगढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *