क्रमोन्नति व समयमान वेतन: आवेदन शुरू

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित राजीव गांधी पार्क में शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम फैसले लिए गए। तय हुआ कि जिले के एलबी संवर्ग के शिक्षक 5 अप्रैल तक क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान के लिए आवेदन जमा करेंगे। आवेदन डीडीओ, बीईओ, डीईओ, जिला और जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन के साथ नियुक्ति, पदोन्नति, संविलियन से जुड़े दस्तावेज, हाईकोर्ट बिलासपुर की रिट अपील क्रमांक 261 में 28 फरवरी 2024 का निर्णय और स्कूल शिक्षा व वित्त विभाग के पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। बैठक में शिक्षकों की उच्च परीक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, व्याख्याता और प्राचार्य पदों पर पदोन्नति और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर संघीय रणनीति पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई सत्र 2024-25 के सदस्यता अभियान की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ने जिला और प्रांतीय स्तर की संघीय गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद पदाधिकारियों और सदस्यों से सुझाव लिए गए। सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, रविंद्र चन्द्रवंशी, वकील बेग मिर्जा, उग्रसेन चन्द्रवंशी, गोकुल जायसवाल, दुर्गा चन्द्रवंशी, राजेश कौशिक, उमेश चन्द्रवंशी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *