लुधियाना| श्री शालिग राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, दाना मंडी, बहादुर के रोड पर क्रांति मुनि महाराज की दशमी पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कक्षा दसवीं की छात्रा शीतल ने महाराज श्री के जन्म, जीवन और उपदेशों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भजन-कीर्तन के माध्यम से महाराज श्री के यश का गुणगान हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय महाराज श्री की शिक्षाओं के अनुरूप संचालित हो रहा है और उनके आशीर्वाद से प्रगति कर रहा है। संयुक्त सचिव विशाल जैन ने कहा कि महाराज श्री की दिव्य आत्मा हमें सदैव आशीर्वाद देती है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।


