बिलासपुर| क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा मेंस सीनियर वर्ग का ट्रायल 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 9 बजे से कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल मैदान में लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी वर्गों के इंटर डिस्ट्रिक्ट मुकाबले कराए जाएंगे, जिसके लिए सभी जिलों में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रायल 2026-27 सत्र के लिए होगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने ओरिजिनल दस्तावेज जैसे अंतिम 6 वर्षों की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल लाल ड्यूक बॉल से लिया जाएगा और सभी खिलाड़ियों को सफेद वेशभूषा में उपस्थित होना अनिवार्य है।


