क्रिकेट में कुरूद को हराकर अधिवक्ता संघ बना विजेता

भास्कर न्यूज| धमतरी बिन्द्रानवागांव में अधिवक्ता संघ के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक रही। फाइनल मुकाबला देवसेना अधिवक्ता संघ कुरूद और जिला अधिवक्ता संघ धमतरी की सीनियर बाहुबली टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी ने जीत हासिल की। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के सदस्य एम. शमीम, स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ के सदस्य शत्रुघ्न सिंह साहू, सरपंच प्रसुन शुक्ला, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीरजधर तिवारी, सचिव बीएल सिन्हा, और सांस्कृतिक तथा क्रीड़ा सचिव पीयूष कुमार देवांगन की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में पहला मैच जूनियर अधिवक्ता संघ धमतरी और देवसेना अधिवक्ता संघ कुरूद के बीच खेला गया, जिसमें कुरूद ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जिला अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर बाहुबली ग्रुप और अधिवक्ता संघ कुरूद सीनियर टीम के बीच हुआ, जिसमें धमतरी सीनियर टीम विजयी हुई। तीसरे मैच में लेटेस्ट अधिवक्ता संघ धमतरी और न्यायिक कर्मचारी संघ धमतरी आमने-सामने थे, जिसमें न्यायिक कर्मचारी संघ ने बेहतरीन जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मैच न्यायिक कर्मचारी संघ धमतरी और देवसेना अधिवक्ता संघ कुरूद के बीच खेला गया, जिसमें देवसेना कुरूद ने बाजी मारी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में देवसेना कुरूद का सामना जिला अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर बाहुबली टीम से हुआ। यह मैच बेहद रोमांचक रहा और अंत में जिला अधिवक्ता संघ धमतरी ने इस खेल को जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *