अलवर| लॉर्ड्स विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव आरंभ 2026 के दूसरे दिन अनेक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई। फार्मेसी व लॉ डिपार्टमेंट बीच किक्रेट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें लॉ डिपार्टमेंट की टीम विजेता रही। इन्हीं दोनों डिपार्टमेंट के बीच वॉलीबॉल का मैच भी हुआ। इसमें फार्मेसी की टीम विजेता रही। क्रिकेट एवं वॉलीबॉल में विजेता टीम का एक फ्रेंडली मैच फैकल्टी के साथ भी हुआ। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में करिश्मा व काशिका प्रथम, भावना व अंजलि दूसरे स्थान पर रही। कॉर्नर डेकोरेशन में काशिका व करिश्मा प्रथम, भावना व अंजलि दूसरे नम्बर पर रही। मेहंदी में तान्या कौशिक प्रथम, खुशी व गीता दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम प्रभारी. डॉ स्नेहलता ने बताया कि शनिवार को डांस प्रतियोगिता होगी। साथ थी सांस्कृतिक संध्या होगी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. पंकज अरोड़ा ने विजेताओं को बधाई दी।


