क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य की जीत, 162 रनों से माही येलो की टीम को हराया

नाला | मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जामताड़ा के निर्देश पर सोमवार को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में सहिया एवं सहिया साथियों के लिए संवेदनशीलता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीपीएम सह मलेरिया सुपरवाइजर अहमद रजा परवेज, एमपीडब्ल्यू प्रदीप टुडू तथा एमपीडब्ल्यू शांतिमय मंडल ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के कार्डिनल साइन (मुख्य लक्षण) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि त्वचा पर हल्के फीके रंग या लालिमा लिए दाग, जिनमें सुन्नपन हो, कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। साथ ही बाह्य तंत्रिकाओं का प्रभावित होना, तंत्रिकाओं का मोटा हो जाना, छूने पर दर्द या संवेदना में कमी तथा प्रभावित अंग में कार्यक्षमता की कमी भी इसके संकेत हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर सर्वेक्षण कर संभावित रोगियों की पहचान सुनिश्चित करें, ताकि समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सके। प्रशिक्षण में सहिया एवं सहिया साथी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मान कुमारी घोष, मोनी सोरेन, लतिका गोराई, भवानी घोष, चंदना माजी, जसोदा राउत, गीता राउत, जयंती माल, श्रावणी दास, सुलेखा माजी, बनलता मंडल एवं चित्रा मंडल सहित अन्य उपस्थित थे। साहिबगंज | ज़िला क्रिकेट संघ साहिबगंज के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को माही स्पोर्ट्स येलो और द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में द्रोणाचार्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 162 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द्रोणाचार्य की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रवि कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। आदित्य ज्ञान ने 58, मिस्टर एनर्जी ने 47 तथा आशीष रंजन ने 24 रनों का योगदान दिया। माही येलो की ओर से सागर सुमन, प्रिंकेश कुमार, वमीक और विष्णु कुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *