राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम में खेली जा रही अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता (सीनियर) में तीन दिवसीय क्वार्टर फाइनल मैच में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव का मुकाबला 10 फरवरी से जिला क्रिकेट एसोसिएशन जशपुर के मध्य खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव एवं जशपुर की टीमों ने अपने पहले पहले मैच बड़े अंतर से जीता था। दोनों ही टीमों के एक-एक बोनस प्वाइंट सहित सात-सात अंक हैं।


