गोल्डन सिटी जैसलमेर में इन दिनों क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। आज शाम क्रिसमस ईव पर शहर की होटलों पर धमाल होगा और बाहर से आए देशी विदेश सैलानी क्रिसमस ईव पर झूमेंगे। जैसलमेर में इन दिनों बड़ी तादाद में सैलानी आए हुए हैं और शाम को क्रिसमस ईव पर कई आयोजन होंगे। होटल मेरियट के मार्केटिंग मैनेजर सुचिर जिंदल ने बताया- क्रिसमस ईव को लेकर शहर के पर्यटन व्यवसायियों ने खास इंतजाम किए हैं। होटलों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आज की शाम जैसलमेर की सबसे बड़ी होटल मेरियट में तरह-तरह के आयोजन होंगे और इसके लिए इंतजाम लगभग पूरे हो चुके हैं। होटल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। देर रात तक लोक संगीत व बॉलीवुड म्यूजिक पर सैलानी थिरकेंगे। होटलों में स्पेशल फूड, चॉकलेट, केक जैसलमेर में क्रिसमस फेस्टिवल को शानदार तरीके से मनाने के लिए होटल सजने लगे हैं। जैसलमेर की सितारा होटल मेरीयट में इस त्योहार को लेकर अलग से सजावट की जा रही है। वहीं थीम डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। क्रिसमस पर शहर के होटलों में इन हाउस गेस्ट के लिए पार्टी के आयोजन को लेकर बढ़िया तरीके से तैयारियां की जा रही है। विदेशी सैलानियों की आवक को देखते हुए जैसलमेर के होटल मालिक उनको क्रिसमस पर खास पार्टी देने जा रहे हैं। होटल में खास रोशनी के साथ शाम को डीजे पार्टी और लाइव और्केस्ट्रा भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही 120 तरह का गाला डिनर भी होगा। जिस्मने वेज और नॉनवेज 20 तरह के सलाद के साथ परोसा जाएगा। सांता क्लोज सबको देगा स्पेशल गिफ्ट शहर के बड़े होटलों में आज क्रिसमस ईव की शाम जींगल बेल गाने के साथ शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए सारी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। क्रिसमस ट्री के साथ सजी होटल शहर के होटल मेरियट में 24 दिसंबर की क्रिसमस ईव की पार्टी के लिए होटल वालों ने खास तैयारियां की है। होटल मेरियट के हैड शेफ जमाल शाह ने बताया- देशी-विदेशी सैलानियों के साथ धूमधाम से क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए विशेष तरीके से होटल को सजाया गया है। होटल में शानदार क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं। क्रिसमस-ट्री पर विशेष तरीके से रोशनी आदि को लगाया गया है। इसके साथ ही होटल की लोंज में भी विशेष सजावट क्रिसमस को देखते हुए की गई है। शाम को यादगार बनाने के लिए खाने में कई तरह विदेशी डिश के साथ राजस्थानी फूड को भी शामिल किया गया है। मेहमानों के लिए विशेष तरीके के केक भी पेश किए जाएंगे। डांस और स्पेशल डिनर क्रिसमस-ईव को लेकर खास तौर पर इटालियन, चाइनीज, राजस्थानी के साथ-साथ हर जगह के फूड बनाने वाले कुक जैसलमेर में उपलब्ध है। होटल और रिसोर्ट संचालकों द्वारा इन्हें विशेष रूप से क्रिसमस-ईव के दिन खास खाना रखा जाता है, जिसमें दुनिया भर की डिश को शामिल किया जाता है। इन दिनों शहर की होटलें क्रिसमस थीम पर सजी हुई है। होटलों में क्रिसमस को देखते हुए भव्य सजावट की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन हाउस पार्टी में इस बार जमकर सैलानी हिस्सा लेंगे।


