क्रिसमस डे पर लेकसिटी में गिरजाघर रोशनी से नहाए:धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन, क्रिसमस की खुशियों के बीच सेल्फी ली

उदयपुर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन यानी क्रिसमस डे मनाया गया। इस दौरान शहर के चर्च में बुधवार की रात को भीड़ थी। ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने इस दौरान क्रिसमस के सॉन्ग्स गाए। चर्च में आकर्षक सजावट की गई और झांकियां भी सजाई गई। कैरोल (प्रार्थना) के साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। क्रिसमस को लेकर शहर के सभी चर्च में रंगीन रोशनी के साथ सजावट की गई। क्रिसमस को लेकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दीं और प्रभु यीशु को याद किया। चेतक सर्कल पर सबसे प्राचीन शेपर्ड मेमोरियल चर्च में घास-फूस और रूई से बनी गोशालाओं की भव्य झांकियों को वहां आने वाले हरेक ने दर्शन किए। यहां चर्च में प्रवेश मुख्य गेट से ही सजावट की गई। चर्च पर रोशनी की गई और मुख्य गेट पर रंग-बिरेंगे गुब्बारों से स्वागत द्वार बनाए गए। यहां आने वाले श्रद्धालु क्रिसमस की खुशियों के बीच अपने मोबाइल में तस्वीरें कैद करते और सेल्फी लेते देखे गए। यहां क्रिसमस की मुख्य आराधना सुबह 10 बजे शुरू हुईं शहर में अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल चर्च, संजय पार्क स्थित राजस्थान पेंटिकॉस्टल चर्च, खाराकुआं स्थित सेंट ग्रिगोरियस चर्च, गोविंद नगर स्थित कैलवरी कोविनेंट चर्च, यूनिवर्सिटी रोड स्थित मारथोमा चर्च, तीतरड़ी स्थित गुड शेपर्ड चर्च सहित शहर के छोटे-बड़े सभी गिरजाघरों में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कार्यक्रम हुए। सबसे बड़ा चर्च शेपर्ड मेमोरियल
उदयपुर में सबसे बड़ा चर्च शेपर्ड मेमोरियल है। इसमें पहली आराधना हुए करीब 124 साल हो चुके है। पहली आराधना 5 जुलाई, 1891 को हुई थी। ये शहर का सबसे प्राचीनतम चर्च है। चर्च का नामकरण इसके संस्थापक डॉ. जेम्स शेपर्ड के नाम पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *