क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना:शहर के शरण स्थान चर्च में गोशाला की झांकी सजाई, प्रभु यीशु के जन्मदिन की दी बधाई

जिला मुख्यालय पर स्थित 100 साल पुराने शरण स्थान चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में सुबह 10 बजे मसीही समाजजन के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के मधुर गीतों को गाते हुए बाइबल पुस्तक का अलग-अलग भागों से पाठ पढ़ा गया। शरण स्थान चर्च की स्क्वायर टीम के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर विशेष गीत प्रस्तुत करते हुए सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई। शरण स्थान चर्च के प्रभारी रेवरेंट डिक्सन विल्सन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 साल पहले प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के रूप में धरती पर जन्म लिया और मसीही समाज हीं नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की सभी जातियों के लिए उद्धारकर्ता के रूप में इस धरती पर आए और सभी संपूर्ण जातियों को पापों से छुटकारा दिया। प्रभु यीशु मसीह ने 330 साल की सेवकाई के दौरान कई बड़े-बड़े उद्धार के कार्य किए यरूशलेम के बैतलहम नगर में संपूर्ण जाति के लिए एक उद्धारकर्ता ने जन्म लिया । शरण स्थान चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के प्रसंग के बारे में प्रवचन हुआ और प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रसंग का समाज के युवाओं के द्वारा मंचन किया गया। शाम 6 बजे शरण स्थान चर्च परिसर में क्रिसमस फेस्टिवल का आयोजन किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के चर्च में भी क्रिसमस पर्व पर प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में विशेष रूप से आराधना कार्यक्रम किए गए। शरण स्थान चर्च परिसर में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रसंग को दर्शाते हुए गौशाला की झांकी सजाई गई और मसीही गीत गाए गए रेवरेंट डिकन मॉरिस नाथ ने विशेष आराधना का संचालन करते हुए संपूर्ण मानव जाति के लिए सेवा कार्य से जुड़े हुए संदेश देते हुए मसीही समाज को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर बधाई दी। शरण स्थान चर्च में विशेष आराधना के दौरान बाइबल पुस्तक का वाचन किया। क्रिसमस फेस्टिवल को लेकर मसीह समाजजन की ओर से अलग-अलग सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुतियां देते हुए 25 तारीख से लेकर 31 दिसंबर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, बाइबल क्वीज प्रतियोगिता मसीही अंताक्षरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन ,महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर सभी मसीह समाजजनों ने एक दूसरे से गले मिलते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *