लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित एबीसी मैजिकल वर्ल्ड प्री-स्कूल ने क्रिसमस दिवस समारोह का आयोजन खुशी के साथ किया। बच्चों ने लाल और सफेद पोशाक में सजकर उत्सव में भाग लिया, जबकि मोंटेसेरियन सांता और परियां भी रंग-बिरंगे कपड़ों में सजी हुईं थीं। इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयां और उपहार बांटते हुए सांता ने माहौल को और भी जादुई बना दिया। क्रिसमस ट्री को घंटियों, गुब्बारों और कैंडी से सजाया गया था। स्कूल ने मोंटेसेरियन माताओं के साथ कप केक सजावट और क्रिसमस केक काटने की गतिविधियां भी आयोजित की थीं। समारोह के अंत में स्कूल के निदेशक अमनप्रीत सिंह अरोड़ा ने क्रिसमस व एक स्वस्थ नए साल की शुभकामनाएं दी।