रांची | रांची पल्ली खेल समिति की ओर से लोयला मैदान में चल रहे क्रिसमस मेले के तीसरे दिन छोटे-छोटे सांता क्लॉज की खूब खरीदारी हुई। क्रिसमस को लेकर लोकल कपड़े भी बिक रहे हैं। नए कट व डिजाइन के कपड़ों की युवा खरीदारी कर रहे हैं। नीतेश कच्छप, सुनील खोया और पायल म्यूजिकल ग्रुप ने गाने से सभी को झुमाया। उनके परफॉर्मेंस देख दर्शकों ने खूब तालियां बटोरीं।


