क्रेडिट-कार्ड के बगैर ट्रांजेक्शन…अकाउंट से 2 लाख पार:20 मिनट में अकाउंट से गायब हुआ रकम, बिलासपुर में बिल पेमेंट के नाम पर ठगी

बिलासपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के बैंक खाते से महज 20 मिनट में 2 लाख रुपए पार कर लिए गए। कर्मचारी के पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है और न ही उसने कोई गोपनीय जानकारी साझा की थी। सके बावजूद खाते से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर रकम निकाल ली गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। अशोकनगर खमतराई के रहने वाले राजाराम साहू ने बताया कि वह नारायण प्लाजा स्थित आईडीएफसी मनीबॉक्स मनी कंपनी में लोन विभाग में कार्यरत है। 14 जनवरी को उनके मित्र कामता प्रसाद कश्यप ने अपना लोन बंद करने के लिए 2 लाख रुपए नगद उनके इंडसइंड बैंक सरकंडा ब्रांच के सेविंग अकाउंट में जमा किए। उस समय राजाराम लंच पर थे। करीब 20 मिनट बाद जब उन्होंने राशि लोन खाते में ट्रांसफर करने के लिए अकाउंट चेक किया तो 1 लाख 98 हजार रुपए किसी अनजान व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर डेबिट हो चुके थे। बिना क्रेडिट कार्ड के कट गई रकम पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी कोई क्रेडिट कार्ड बनवाया नहीं। इसके बावजूद 1,98,000 रुपए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के जरिए निकल गए। साथ ही 2 हजार रुपए आकाश कुमार नाम से ट्रांसफर हुए। इस तरह कुल 2 लाख रुपए अनजान लोगों ने निकाल लिए। साइबर सेल में शिकायत, पुलिस जांच जारी घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक से लेनदेन की जानकारी मंगाई गई। संबंधित मोबाइल नंबरों का विवरण साइबर सेल को भेजा गया। जांच में 2 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि हुई। सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *