स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की क्रॉस कंट्री महिला टीम मेंगलोर विश्वविद्यालय कर्नाटक के लिए रवाना हुई। वहां 27 फरवरी को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन क्रास कंट्री स्पर्धा होगी। प्रतियोगिता में भगवती, निशा साहू, छवि दिल्लीवार, आंचल साहू, साक्षी यादव और रिया हेमचंद विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। जाने के पहले इन खिलाड़ियों का शिविर लगाया गया। जाने से पहले प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैक शूट, जूते और ड्रेस दिए गए। कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी और कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने बेहतर प्रदर्शन की कामना की। खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि सुराना कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। टीम के मैनेजर मणिशंकर और कोच भारती सेठ हैं।


