क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव में किसी को बहुमत नहीं:50% आंकड़ा पार नहीं कर पाया कोई उम्मीदवार, 12 जनवरी को होगी दूसरे राउंड की वोटिंग

यूरोपीय देश क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग पूरी हो गई है। राष्ट्रपति पद की रेस में कुल 8 उम्मीदवार थे। किसी भी उम्मीदवार को बहुमत के लिए जरूरी 50% वोट नहीं मिले हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच ने सबसे ज्यादा 49% वोट हासिल किए हैं। जोरान के बाद HDZ पार्टी के उम्मीदवार ड्रैगन प्रिमोरैक 19% वोट के साथ दूसरे रहे। अब दोनों नेताओं के बीच 2 जनवरी को राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे राउंड की वोटिंग होगी। चुनाव से पहले हुए सर्वे में भी इसका अनुमान था। इन दोनों के अलावा 6 और उम्मीदवार भी मैदान में थे, जिनमें से 3 महिलाएं थीं। रॉयटर्स के मुताबिक हाल के सर्वे से पता चला है कि मौजूद राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच लोगों की पहली पंसद हैं।जोरान मिलनोविच को विपक्षी सोशलिस्ट डेमोक्रेट्स पार्टी का समर्थन हासिल है। उन्होंने 2020 में भी इसी पार्टी के समर्थन से राष्ट्रपति चुनाव जीता था। मिलनोविच क्रोएशिया के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। चुनाव से पहले के एक सर्वे में मिलनोविक को 37.2% और प्रिमोरैक को 20.4% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया था। वोट डालने के बाद दोनों नेताओं के बयान वोट डालने के बाद राष्ट्रपति मिलनोविच ने कहा- मैं अपने लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और वोट करें और मेरा समर्थन करें। वहीं प्रिमोरैक ने जाग्रेब ने वोट डालने के बाद कहा- आज क्रोएशिया के नागरिक अपने भविष्य, अपनी मातृभूमि के भविष्य के बारे में फैसला कर रहे हैं। हर एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने यूक्रेन की मदद करने पर EU की आलोचना की थी राष्ट्रपति मिलनोविच ने राष्ट्रपति रहते यूक्रेन को मदद देने के लिए यूरोपियन यूनियन और नाटो की तीखी आलोचना की थी। इस मुद्दे पर उनकी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से भी तकरार काफी ज्यादा बढ़ गई थी। क्रोएशिया में राष्ट्रपति कानून पर वीटों नहीं लगा सकते, लेकिन विदेश नीति, डिफेंस और सिक्योरिटी मामलों में उनकी राय काफी मायने रखती है। 55,960 वर्ग किमी में फैला है क्रोएशिया बता दें कि क्रोएशिया मध्य और दक्षिण-पूर्व यूरोप में एड्रियाटिक सागर के किनारे स्थित एक देश है। 55,960 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की आबादी 38.75 लाख है। कोएशिया उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, पूर्व में सर्बिया और बोस्निया-हर्जेगोविना और दक्षिण में मोंटेनेग्रो के साथ बॉर्डर शेयर करता है। इसके अलावा पश्चिम में इटली के साथ इसकी समुद्री सीमा लगती है। ————————————— यह खबर भी पढ़ें… साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 179 पैसेंजर्स की मौत:लैंडिंग के दौरान पहिए नहीं खुले, एयरपोर्ट बाउंड्री से टकराकर ब्लास्ट; पक्षी टकराने का अलर्ट मिला था साउथ कोरिया में मुआन एयरपोर्ट पर जेजू एयर का विमान क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर समेत 181 लोग थे। इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को जिंदा बचा लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *