क्लब ने भंडारे का आयोजन किया

लुधियाना| धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी मां चिंतपूर्णी हेल्पिंग क्लब द्वारा मंगलवार को पुराने सिविल अस्पताल रोड खुड्ड मोहल्ला में चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता चिंतपूर्णी के जयकारों के बीच आयोजित इस समागम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक सुरिंदर डावर और पूर्व विधायक संजय तलवार ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। इनके साथ ही बावा ओंकार दास, अमित कपूर, पवन गर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *