क्लब व होटलों में नए साल का जश्न VIDEO:जय कृष्ण क्लब सहित सरिस्का के होटलों में रही रौनक

अलवर में थर्टी फर्स्ट की नाइट को जय कृष्ण क्लब सहित सरिस्का के होटलों में सबसे अधिक रौनक रही। रात 8 बजे से ही डीजे की धुन पर लोग थिरकना शुरू हो गए थे। जो रात एक बजे तक नाचते गाते रहे। होटलों में बाहर से सिंगर व अन्य पार्टी भी मनोरंजन कराने पहुंची थी। अलवर शहर में सबसे अधिक रौनक जय कृष्ण क्लब में रही। बाकी अन्य होटलों में भी रात भर मनाेरंजन व मस्ती का माहौल बना रहा। शहर व आसपास पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कड़ाक की सर्दी के बीच में आमजन ने खूब मस्ती की। हर जगह सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा था। रात के 12 बजते ही हैपी न्यू ईयर की गूंज रात के 12 बजते ही हर होटल में सेलिब्रेशन करने वालों के बीच हैपी न्यू इयर की गूंज रही। जमकर मस्ती करते हुए एक दूसरे को विश करने लगे। यह नजारा कई जगहों पर देखने लायक रहा। कुछ लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते दिखे। कुछ अपने घर परिजनों को फोन करने में लगे। इसके बाद होटलों में आखिरी मस्ती धमाल हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *