क्लास से अंतिम रिवीजन तक शिक्षा-सेवा की मिसाल

जयपुर/नई दिल्ली | सीबीएसई कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर का बड़ा हिस्सा उन्हीं टॉपिक्स से आया, जिन पर विज्ञान शिक्षक प्रशांत किराड़ मैराथन क्लास और सुबह के लाइव रिवीजन में खास फोकस कराया था। उन्होंने अहम कॉन्सेप्ट्स, डायग्राम और मुख्य बिंदु दोहराकर शंकाएं दूर कीं, जिससे तैयारी आसान रही। छात्र बताते हैं कि उनके ऑनलाइन लेक्चर जटिल विषय भी सरल भाषा में समझाते हैं। शिक्षक होने के साथ-साथ किराड़ एजुकार्ट पब्लिकेशंस की 5 बेस्ट-सेलिंग पुस्तकों के लेखक भी हैं। उनकी निशुल्क पहल से पांच वर्षों में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए, जबकि अनुमानतः 80% बोर्ड परीक्षार्थी उनके वीडियो देखते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *