क्वार्टर फाइनल मैच में सीआरपीएफ की जीत

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले के मिनी स्टेडियम चितालंका में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित शौर्य स्मृति वॉलीबॉल कप के क्वार्टर फाइनल मैचों में शनिवार को दंतेवाड़ा से बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण इलाकों से आये हुए दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हुए रोमांचक मैचों में क्रमशः डीआरजी, धनिकरका, सीआरपीएफ एवं किरंदुल-बी की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की एवं सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार रात को खेले गए सेमीफाइनल प्रवेश के लिए पहला मैच डीआरजी व प्रेस 2 के बीच खेला गया। इसमें डीआरजी टीम ने दोनों सेटों में लगातार जीत दर्ज की। दूसरा मैच सीआरपीएफ व प्रेस 1 के बीच खेला गया। इसमें सीआरपीएफ की टीम दोनों सेटों में लगातार जीत दर्ज की। तीसरा मैच धनीकरका व पुलिस लाईन के बीच खेला गया। इसमें धनीकरका की टीम ने तीसरे सेट में जीत दर्ज की। चौंथा मैच किरन्दुल व गीदम ए के बीच खेला गया। इसमें किरंदुल की टीम ने दोनों सेट में लगातार जीत दर्ज की। डीआरजी, धनिकरका, सीआरपीएफ एवं किरंदुल-बी ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *