भीलवाड़ा | आचार्य चाणक्य लॉ कॉलेज में दो दिवसीय अंतर-कॉलेज संवैधानिक क्विज प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि लोक अभियोजक सत्र न्यायालय भीलवाड़ा रघुनंदन सिंह कानावत, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनिल पारीक, संस्थान निदेशक एडवोकेट दीपक शर्मा एवं एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास रहे। कार्यक्रम संयोजक शैरल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ऊर्मिला मोतियानी और अमित नौलखा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना वैष्णव और दिनेश चौधरी की टीम द्वितीय रही। अध्यक्षता करते हुए संस्थान निदेशक एडवोकेट दीपक शर्मा ने की। अतिथि कानावत और संस्थान निदेशक दीपक शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए। शोभना वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रतीक्षा जैन ने किया। इस दौरान डॉ. आकांक्षा शर्मा, सुनंदा बिश्नोई, संतोष कुमार, कमलेश पारीक, रूपेश चंद्र माधव, निवेदिता पारीक, कुश रोशन, संतोष शर्मा, दिनेश जोशी और सुशीला मीणा उपस्थित रहे।


