झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर के ग्रामीण हजारीलाल दांगी के नेतृत्व में इलाके की क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम कार्यालय पर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपने क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि शेरपुर के दौलतपुरा और मोहम्मदपुर गांव की सड़कों पर डामरीकरण और पिड़ावा सोयत मार्ग से शेरपुर रोड बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शेरपुर रोड से कम से कम तीन-चार गांव का आवागमन होता है। इससे ग्रामीणों को सड़क पर गड्ढे अधिक होने से हादसों का भय लगा रहता है और शेरपुर से भटखेड़ा गांव तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भी कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है।


