क्षितिज कार्यक्रम में एपीजे ने ट्रॉफी जीती

जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने जीएनए यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम क्षितिज में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में, ‘सीएनसी एंड रोबोटिक्स’ में सबनूर कौर एवं आसीस कौर, रंगोली में विकाश एवं दिशा धीमान, स्पेल बी में शोभना एवं सुखमण तथा ऑन द स्पॉट करेक्टर में जसमीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रंगोली में अभिषेक एवं आशुतोष, ऑन द स्पॉट करेक्टर में महीप सिंह, और गेम मानिया में राघव छाबड़ा, दक्ष खन्ना, कृष्णा, आदित्य वर्मा एवं दुर्विश खन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बिजनेस क्विज में वंशिका कालिया, कबीर एवं नव्या, ट्रेजरर हंट में एकम, अर्शप्रीत कौर, सांझ, मनित एवं जसकरन, और फोटोग्राफी में गुरलीन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *