अमृतसर| खंडवाला जंड़पीर कॉॅलोनी आश्रम में शनि जयंती मनाई गई। जिसमें पंडित गोल्डी शर्मा की तरफ से मंत्रोच्चारण करके यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डाली गईं। आश्रम के महात्मा जी की अध्यक्षता में सुबह दो घंटे नवग्रह और शनि पूजन िकया। इसके बाद शनि महाराज को काले तिल, सरसो तेल और माह चढ़ाए गए। इस यज्ञशाला की अग्नि में आहुतियां डालने को आस-पास के इलाके के कई भक्तजन पहुंचे।


