खंडवाला बिजली घर में पिन इंसुलेटर फटा 30 हजार उपभोक्ता 10 घंटे बिना बिजली रहे

भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम ओर से सारे शहर के बिजली घरों को रिंगमैन सिस्टम के तहत एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया है, ताकि एक बिजली घर में फॉल्ट पडने से दूसरे बिजली घर से लोगों को सप्लाई दी जाए। मगर शहर का इकलौते खंडवाला 66 केवी बिजली घर ऐसा है जिसे न तो 66 केवी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, न 66 केवी ग्वाल मंडी बिजली घर के साथ जोड़ा गया। खंडवाला बिजली घर में फॉल्ट पड़ते ही करीब 30000 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली बंद हो जाती है। वीरवार सुबह 9 बजे 66 केवी खंडवाला बिजली घर मैं जोरदार धमाका हुआ और वहां पिन इंसुलेटर फट गया। धमाके के साथ आस-पास के इलाके के कई घरों के बल्ब, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, फ्रिज, टुल्लू पंप समेत अन्य उपकरण जल गए। बिजली बंद होने से छेहर्टा प्रताप बाजार, भल्ला कालोनी, संधू कॉलोनी, जीटी रोड, काले घनूपुर, इंडस्ट्री इस्टेट, दशमेश एवेन्यू, जंझपीर कॉलोनी, कोट खालसा, कबीरपार्क, मोहिनी पार्क, न्यू मोहिनी पार्क, गुरु नानकपुरा, हरकृष्ण नगर, शेरशाह सूरी रोड, समेत अन्य कई इलाकों की बिजली 10 घंटे तक बंद रही। इलाका निवासी अमरीक सिंह सुशील कुमार संतोष कुमारी, रमेश कुमार, प्रदीप सिंह ने बताया कि बिजली घर में धमाका होने के बाद उनके घरों के बिजली उपकरण जल गए। जबकि बिजली के बल्ब तो धमाके के साथ टूट गए। फॉल्ट को ठीक करने के लिए एओएलटी की टीम सुबह से शाम 5.30 बजे तक लगी रही। वही सुबह 9 बजे गई बिजली शाम 6 बजे तो कई जगह 6.30 बजे बिजली बहाल हो पाई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *