खंडवा के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स’ जैसा सीन:घायल को बाइक सहित इमरजेंसी वार्ड तक ले गए युवक, तत्काल इलाज से बची जान

खंडवा जिले के मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को अस्पताल पहुंचाने का एक अलग मामला सामने आया है। यहां दो अन्य युवकों ने घायलों को बाइक पर बैठाया और स्ट्रेचर का इंतजार किए बिना सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा दिया, ताकि इलाज में कोई देरी न हो। फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक दृश्य की तरह की गई इस मदद के बाद घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। जानकारी के अनुसार, बुधवार को वार्ड क्रमांक 12 निवासी राजकुमार (पिता बसंत नहाल) और भुरू (पिता कैलाश नहाल) अपनी बाइक से चरूवा मेला घूमने जा रहे थे। मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम पालसूद माल मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बने ऊंचे ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। देखिए 2 तस्वीरें… पीछे से आ रहे युवकों ने बिना देरी किए पहुंचाया अस्पताल हादसे के वक्त पीछे से आ रहे दो अन्य युवकों ने घायलों की मदद की। उन्होंने दोनों घायलों को अलग-अलग बाइकों पर बैठाया और सीधे मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर बुलाने या अन्य औपचारिकताओं में समय खराब न हो, इसलिए वे घायल को बाइक सहित सीधे इमरजेंसी वार्ड के अंदर तक ले गए। डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, दोनों की स्थिति स्थिर अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. निर्मल इंदौरी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा मिल सकी। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों युवकों की स्थिति स्थिर है और उनकी आवश्यक मेडिकल जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *