खंडवा में जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या:कुल्हाड़ी से गर्दन अलग की, पुलिस पहुंची तो लाश के पास बैठा मिला आरोपी, गिरफ्तार

खंडवा में एक युवक ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी है। आरोपी ने जादू-टोने के शक में मर्डर किया है। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो बजे की है। मृतक पेशाब करने के लिए बाहर निकला, इसी बीच घात लगाकर बैठे आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी ने मृतक और उसकी पत्नी को गालियां दी। फिर कुल्हाड़ी से वार कर गर्दन अलग कर दी। हत्या के बाद लाश के सामने बैठा रहा आरोपी
मामला बोरगांव चौकी क्षेत्र के ग्राम छनेरा का है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही लाश के सामने बैठा रहा। हाथ में कुल्हाड़ी थी, वह उसके पास आने वाले व्यक्ति को भी धमका रहा था। सूचना मिलते ही रात 4 बजे पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों को कुल्हाड़ी दिखाकर डराने लगा। काफी मशक्कत के बाद उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीनी और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
आरोपी 22 वर्षीय नंदू पिता जालम धानक है। जिसने पड़ोस में रहने वाले 53 वर्षीय रामनाथ पिता पूरन धानक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नंदू को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जादू-टोने के शक में नंदू ने रामनाथ की हत्या की है। पंधाना अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी दो दिन पहले ही पीथमपुर से आया था
पुलिस के अनुसार, आरोपी नंदू पीथमपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। दो दिन पहले ही पीथमपुर से गांव आया था। उसे पड़ोसी रामनाथ पर शंका थी कि वो जादू-टोना करता है और उसके परिवार को किसी भी काम में सफलता नहीं मिल रही है। आरोपी को पता था कि मृतक रात में पेशाब के लिए बाहर निकलेगा। वह कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा रहा, जैसे ही रात में पेशाब के लिए मृतक बाहर निकला, उसने वार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *