खंडवा के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का क्षण सामने आया है। छैगांव माखन में स्थित दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में निर्मित 81 फीट ऊंची भगवान बालाजी की भव्य प्रतिमा वाले मंदिर में जल्द ही प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होना हैं। इसके लिए भगवान वेंकटेश, माता लक्ष्मी और पद्मावती सहित 20 से अधिक मूर्तियां तिरुपति से खंडवा पहुंच चुकी हैं। पंचधातु से बनीं
ये सभी पाषाण एवं पंचधातु की मूर्तियां आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा विधिवत निर्मित कर बालाजी ग्रुप को प्रदान की गई हैं। मूर्तियों का धार्मिक अनुष्ठान के बाद तिरुपति से विधि-विधानपूर्वक प्रस्थान कराया गया हैं। पद्मावती, दिव्य बालाजी नगर के लिए प्रतिमाएं दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में भगवान वेंकटेश (तिरुपति बालाजी) मंदिर और पद्मावती धाम कॉलोनी में निर्मित पद्मावती मंदिर के लिए कुल मिलाकर 20 से अधिक प्रतिमाएं लाई गई हैं। इनमें भगवान वेंकटेश, श्रीदेवी, भूदेवी, चक्र सुदर्शन, विश्वक्षेण जी की पंचधातु प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके अलावा भगवान वेंकटेश (तिरुपति बालाजी), माता लक्ष्मी, माता पद्मावती, द्वारपाल जय-विजय, चंड-प्रचंड, भगवान गणेश, गरुड़, हनुमान और भगवान विष्णु के दशावतार की पाषाण प्रतिमाएं भी खंडवा पहुंची हैं। शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल मूर्तियों के आगमन से न केवल दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी, बल्कि पूरे खंडवा शहर में उत्साह और भक्ति का वातावरण है। बुधवार 5 मार्च को कॉलोनी परिसर में मूर्तियों का भव्य स्वागत एवं दर्शन कार्यक्रम होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक रितेश गोयल ने कहा कि यह दुर्लभ अवसर है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान के इस स्वरूप में दर्शन संभव नहीं होंगे, इसलिए श्रद्धालु स्थापना से पूर्व दर्शन अवश्य करें। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। तिरुपति में हुआ विधिवत अनुष्ठान बालाजी ग्रुप की टीम हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित मंदिर परिसर में पहुंची थी, जहां टीटीडी द्वारा सभी मूर्तियों का विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद मूर्तियों को खंडवा के लिए रवाना किया गया। इधर, प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इसके बाद मंदिर में नियमित दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।


