खंडवा में मंदबुद्वि युवती और एक महिला से दुष्कर्म:कोतवाली, पिपलोद क्षेत्र की घटना, पीड़िता के कोर्ट में बयान हुए

खंडवा में एक युवती और महिला के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। शिकायत पर थाना कोतवाली और पिपलोद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता युवती और महिला के कोर्ट में 164 के बयान हुए। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिपलोद टीआई एसएन पांडे के मुताबिक, पुलिस थाने पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता मानसिक रूप से बीमार व पैरों से दिव्यांग है। उसके माता-पिता खेत पर मजदूरी के लिए चले जाते हैं, वह घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान आरोपी सुबला तडवी निवासी ग्राम सेमल्या उसके घर जाकर ज्यादती करता था। इधर, दूसरा मामला थाना कोतवाली का है। पुलिस ने 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम लोहारी निवासी सुमित पिता राजेश पटेल को आरोपी बनाया है। महिला ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। वह खेत पर काम कर रही थी, इस बीच आरोपी सुमित उसके पास आया। मर्जी के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *