शीतलहर को देखते हुए खंडवा जिले में स्कूलों के समय में फेरबदल किया गया है। अब नर्सरी से आठवीं तक की क्लासेस सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं हो पाएगी। सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल सुबह 9 बजे बाद ही खुल सकेंगे। सिर्फ परीक्षा ही पूर्व निर्धारित समय अनुसार होंगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्यारसिंह सोलंकी ने आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में निजी व सरकारी सहित सीबीएसई स्कूल भी शामिल हैं। इधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।


