खकनार की कंपनी को मिला सीआईआई एफपीओ उत्कृष्टता पुरस्कार:मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग की श्रेणी के लिए पुरस्कृत, किसानों की आय बढ़ाने में भी दिया योगदान

किसानों की आय बढ़ाने, बेहतर फसल उत्पादन में सहयोग करने सहित अन्य उपलब्धि के लिए खकनार की कृषि विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मूल्य संवर्धन और ब्रांडिंग की श्रेणी में सीआईआई एफपीओ उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईएएस अपर सचिव खाद्य व उद्योग मंत्रालय भारत सरकार मिन्हाज आलम द्वारा उज्जवल चौधरी प्रबंध निदेशक खकनार कृषि विकास प्रोड्यूसर कंपनी को दिया गया। इस दौरान एस शिवकुमार अध्यक्ष सीआईआई, राष्ट्रीय कृषि परिषद नई दिल्ली प्रोफेसर ग्लेन डेनिंग, संस्थापक निदेशक कोलंबिया विश्वविद्यालय सीमा अरोड़ा, उप महानिदेशक सीआईआई नई दिल्ली के उपस्थिति में दिया गया। खकनार कृषि विकास प्रोड्यूसर कंपनी नाबार्ड और कृषि विकास प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से 2020 में बनाई गई इस एफपीओ में 750 शेयर होल्डर किसान क्षेत्र के लगभग 20 गांव से लिए गए हैं कंपनी में प्रत्येक किसानों का शेयर 2000 है। इस एफपीओ में कुल 10 डायरेक्टर हैं जो इस कंपनी को सुचारु रूप से चला रहे हैं। कृषि क्षेत्र में किसानों को उच्च क्वालिटी का इनपुट जैसे वाटर सॉल्युबल फर्टिलाइजर, उन्नत बीज दवाइयां, टिशु प्लांट्स संबंधित के साथ डीलरशिप के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ में कृषि सलाहकारों की मदद से उचित मार्गदर्शन भी किसानों को दिया जा रहा है जिसके कारण उच्च गुणवत्ता, एक्सपोर्ट क्वालिटी का किला विदेश में भी भेजा जा रहा है। कंपनी द्वारा किसानों को ड्रोन सुविधा, सोलर ड्रायर, टिश्यू प्लांट, मल्चिंग क्राफ्ट कर वाटर मैनेजमेंट यूनिट मिट्टी परीक्षण जैसी आधुनिक सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *