खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, 3 मौतें:सिर फटने से गई तीनों की जान, जमही टोल प्लाजा के पास हादसा, बाइक चकनाचूर

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा घुसे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पहले देखिए ये तस्वीरें- तीनों युवकों के सिर पर लगी गंभीर चोट जमही टोल प्लाजा के पास के पास खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। ………………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में 5 मौतें: रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को टक्कर मारी, खून से लथपथ तड़पते रहे; कोरबा में टकराई 2-कारें छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *