सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवार 3 लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन गंभीर हालत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके 2 साथियों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है।
आगजनी में जलकर कार कबाड़ हो गई। हादसा अलवर जिले में भिवाड़ी नगर परिषद के सामने रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। दोस्त से मिलने हरियाणा से आए थे
जयकिशन भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर में रहता था। शनिवार शाम को धारूहेड़ा (हरियाणा) निवासी आशीष (25) और महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी विशाल उससे मिलने भिवाड़ी आए थे। दोनों जयकिशन के घर शनिवार रात रुके। रविवार सुबह दोनों दोस्तों को वापस हरियाणा लौटना था, इसलिए जयकिशन अपनी कार से उन्हें भिवाड़ी बाईपास पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भिवाड़ी नगर परिषद के सामने हादसा हो गया। स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया था युवक
सुबह करीब 4:30 बजे उनकी कार बेकाबू होकर नगर परिषद के सामने खड़े रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे में कार चला रहा जयकिशन स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया, जबकि उसके दोनों साथी किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने जयकिशन को भी बाहर निकाला, लेकिन तभी कार में आग लग गई। वहीं, जयकिशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। तीनों को भिवाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल और आशीष गंभीर रूप से घायलों इलाज जारी है। विशाल की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही मृतक जयकिशन के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल भिवाड़ी पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुट गई है।


