तरनतारन| खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोहला साहिब में जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम हलका इंचार्ज, शिरोमणि अकाली दल के मीत प्रधान व पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और चेयरमैन गुरसेवक सिंह शेख की मौजूदगी में आयोजित हुआ। पहले चरण में 26 छात्राओं को साइकिलें दी गईं। आगामी कुछ सप्ताह में कुल 100 जरूरतमंद छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सेवा कार्य भूपिंदर सिंह (यूएसए) और सिख स्टूडेंट एसोसिएशन, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी (सैक्रामेंटो) की ओर से अपनी कमाई के दसवंध के रूप में किया गया है। रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने इस पहल के लिए अतिथियों और दानदाताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच एकमकार सिंह, हरिंदर सिंह (कनाडा), बलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जसकरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


