भास्कर न्यूज | अमृतसर खत्री सभा महिला मंडल अमृतसर ने होली पर मेंटल अस्पताल में दाखिल महिलाओं संग होली उत्सव मनाया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल परामर्श दात्री प्रो. डॉ. किरण खन्ना, प्रो. डॉ. शैली जग्गी, प्रिं. डॉ. श्रुति महाजन, प्रमुख सलाहकार समाजसेवी होली हार्ट प्रेसिडेंट स्कूल की डायरेक्टर अंजना सेठ का स्टाफ मेंबर सोनिया शर्मा, बिंदिया पलविंदर कौर, संतोष सैनी, महासचिव डाली भाटिया, सहसचिव जनक जोशी, उपाध्यक्ष इंदिरा धवन, कोषाध्यक्ष सरोज चावला, सह कोषाध्यक्ष वीणा महाजन, कार्यकारिणी पदाधिकारी तनुजा गोयल, सुषमा ग्रोवर, मनजीत ठिड, रेनू महाजन, डॉ. इंदु वर्मा, हरजीत बमराह, तरसेम कुमारी, स्नेह अरोड़ा, प्रिं. मोनिका श्रीधर, वीना कपूर, मधुबाला खन्ना ने अस्पताल में दाखिल महिलाओं को लाल गुलाल लगाकर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया। इस अवसर पर डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है।


