खदान श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए

भास्कर न्यूज | नागौर ग्राम पंचायत खाटू कलां के पंचायत भवन में खदानों में काम करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण वितरित करने और सिलिकोसिस बीमारी की रोकथाम के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान खनन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सिलिकोसिस जैसी गंभीर व्यावसायिक बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खान विभाग द्वारा खानों में कार्य करने वाले श्रमिकों को डस्ट मास्क एवं सुरक्षा हेलमेट वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *