उमरिया। जिले में खनन माफिया ने मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारियो को धमका कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा कर लें गये। वन विकास निगम के अधिकारियों ने रेत जब्त कर थाना चंदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के चंदिया परियोजना परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी एफ 36 में वन विकास निगम के क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रेत लोड कर खनन माफिया ला रहे थे। वन विकास निगम के अधिकारियों ने माफिया की घेरा बंदी की। लेकिन खनन माफिया ने रेत की ट्राली को पलटा दिया। रेत ले जा रहे खनन माफियाओं ने वन विकास निगम के अधिकारियों को धमका कर ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ा कर लें गए। जानकारी के बाद वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक माफिया ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग चुके थे। अनलोड रेत को वन विकास निगम की टीम ने जब्त किया। रेत अनलोड करते और धमकाते का वीडियो भी वन विकास निगम के कर्मचारियों ने बनाया है। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि अवैध रेत ले जाते लोड ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ा कर लें गये है। रेत जब्त कर ली गई है। आरोपी की पहचान हो गई है। थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। कार्यवाही की गई है। देखिए फोटोज…