बलौदाबाजार| ब्लॉक के ग्राम संकरी के दुर्गेश धीवर के लोक सेवा आयोग 2025 में खनिज अधिकारी के रूप में चयन होने से समूचे ग्राम समेत क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में दुर्गेश धीवर को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। दुर्गेश की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम संकरी में ही हुई है। दुर्गेश बलौदा बाजार ब्लॉक के ग्राम चरौटी में पदस्थ शिक्षक मोहन धीवर और रेखा धीवर के पुत्र हैं। दुर्गेश के चयन पर ग्राम चरौटी के शाला स्टॉफ सुरेन्द्र बंजारे, पुष्पा बंजारे, मनोज रत्नाकर आदि ने खुशी जताई।


