खनिज विभाग ने रचा नया कीर्तिमान:मनेंद्रगढ़ को 78.92 करोड़ का राजस्व मिला; अवैध खनन से 42.73 लाख अर्थदंड की वसूली

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, अटल नगर नवा रायपुर ने जिले के लिए 75 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व लक्ष्य तय किया था। विभाग ने 78.92 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली कर 105 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की। यह सफलता विभाग की योजनाबद्ध कार्यशैली और सतत निगरानी का परिणाम है। खनिज विभाग ने कोयला, गिट्टी और रेत जैसे खनिजों की नियमित निगरानी की। विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान 186 अवैध प्रकरणों में कार्रवाई की गई। विभाग ने 42.73 लाख रुपए का अर्थदंड वसूल किया। पूरी टीम का रहा योगदान इस उपलब्धि में खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा के नेतृत्व में पूरी टीम का योगदान रहा। टीम में खनि निरीक्षक आदित्य मानकर, खनिज सुपरवाइजर सुंदरलाल साहू और अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि जिले की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *